हिंदू महासभा के पूर्व अध्यक्ष कमलेश तिवारी हत्याकांड पर बवाल बढ़ता जा रहा है। हालांकि हत्याकांड में उत्तर प्रदेश के बिजनौर से दो लोगों की गिरफ्तारी की खबर है। जबकि गुजरात के सूरत से छह संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया गया है। कमलेश की मां ने परिवार के दो सदस्यों के लिए नौकरी की मांग की है, और यह भी कहा है कि जब तक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नहीं आएंगे तब तक अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। वहीं मृतक कमलेश तिवारी की पत्नी ने चेतावनी दी है कि हमारी मांग नहीं मानी गई तो वह आत्मदाह कर लेगी। पुलिस ने कमलेश तिवारी हत्याकांड में बिजनौर से दो मौलाना गिरफ्तार किए गए हैं। पुलिस ने मौलाना अनवारुल हक को नगीना के आशियाना कॉलेनी से गिरफ्तार किया है। वहीं, मौलाना नईम कासनी को भी तड़के गिरफ्तार किया गया है। आपको बता दें कि अनवारूल हक ने चार दिसंबर 2015 को बिजनौर में एसपी ऑफिस के सामने एक प्रदर्शन के दौरान कमलेश तिवारी का सिर कलम करने वाले को 51 लाख रुपये का इनाम देने का एलान किया था।
#KamleshTiwariHatyakand #Lucknow #KamleshTiwari
Kamlesh Tiwari Hatyakand के 3 आरोपियों ने कबूला गुनाह lok sabha elections bjp | |
| 309 Likes | 309 Dislikes |
| 29,244 views views | 1.61M followers |
| News & Politics | Upload TimePublished on 19 Oct 2019 |
Không có nhận xét nào:
Đăng nhận xét